हल्द्वानी: Video - MBPG में कार्यक्रम के दौरान हुआ बवाल एनएसयूआई कार्यकर्ता को उठा कर ले गई पुलिस…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में उस वक्त बखेड़ा हो गया जब वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य यहां पहुंची थीं। इस बीच कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ताओं ने पीछे से हंगामा शुरू कर दिया, पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो तीखी नोकझोंक हो गई।

कार्यक्रम के बीच पुलिस ने हंगामा करने वाले छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया पुलिस ने बमुश्किल किसी तरह मामला शांत करवाया और एक छात्र नेता को पुलिस जीप में बिठाकर ले गई। वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 

देखें वीडियो - 

संबंधित समाचार