बरेली: अब आर्मर्ड केबल से ही मिलेगा बिजली कनेक्शन
बरेली, अमृत विचार। बिजली चोरी की रोकथाम के लिए अब विभाग ने सादा केबल पर कनेक्शन देने की रोक लगा दी है। अब जिन उपभोक्ताओं के नए कनेक्शन होंगे, उनके मकान में खंभे से आर्मर्ड केबल डाली जाएगी। वहीं अगर मीटर बदलने या केबल बदलवाने के लिए उपभोक्ता आवेदन करेगा तो उसे भी आर्मर्ड केबल खरीदकर लानी होगी।
कनेक्शन के बाद भी बिजली चोरी के मामले पकड़ में आते हैं। केबल में कट लगाकर चोरी की जाती है। जिससे ओवरलोडिंग होने से फाल्ट की संख्या भी बढ़ जाती है। अधिकारियों का कहना है कि आर्मर्ड केबल में चोरी करने के लिए कट नहीं लगेगा। नए कनेक्शन के आवेदन करने पर उपभोक्ता को आर्मर्ड केबल ही खरीदकर लानी होगी।
नए कनेक्शन पर उपभोक्ता को अब बिजली के खंभे से आर्मर्ड केबल लगाई जाएगी। जिससे बिजली चोरी पर अंकुश लग सके। सभी अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई को निर्देश जारी किए हैं।-विकास सिंघल, अधीक्षण अभियंता
फरीदपुर में विजिलेंस टीम ने की चेकिंग
विजिलेंस इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडे ने बताया कि फरीदपुर में टीम के साथ चेकिंग की गई थी। कई घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े जाने के बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ये भी पढे़ं- बरेली: कुतुबखाना के व्यापारियों की सीधी बात, दुकानें नहीं करेंगे बंद...8/16 का दिया फॉर्मूला
