यूपी पुलिस को साइबर फोरेंसिक और सुरक्षा की दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच समझौता

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार। उप्र. पुलिस को साइबर फॉरेंसिक एवं साइबर सिक्योरिटी में प्रशिक्षित कर मजबूत बनाने को लेकर एक समझौता किया गया है। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के बीच मंगलवार को हुए इस समझौते के तहत पुलिस प्रशिक्षण विभाग को साइबर फॉरेंसिक एवं सिक्योरिटी की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय डीजी रेणुका मिश्रा और एनआईईएलआईटी महानिदेशक डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी ने किए एमओयू पर साइन हुआ है। ऑफलाइन, ऑनलाइन और हाइब्रिड मोड में होने जा रहे इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को ज्ञान, कौशल और साइबर अटैक से निपटने के लिए पाठ्यक्रम कराए जायेंगे। इसके तहत यह सुनिश्चित होगा कि कानून प्रवर्तन अधिकारी साइबर खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित रहें।

साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज को बढ़ावा देने की दिशा में, एनआईईएलआईटी ने इनीशिएटिव फॉर साइबर सिक्योरिटी अवेयर सोसायटी नाम से एक मोबाइल ऐप भी विकसित किया है। यह ऐप 16 भारतीय भाषाओं और सात अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में उपलब्ध है।

खोए फोन, वित्तीय धोखाधड़ी में सहायक होगा एप

यह ऐप उपयोगकर्ताओं को 100 किलोमीटर के दायरे में नजदीकी पुलिस स्टेशनों, नेटवर्क वाहक कार्यालयों (खोए हुए फोन के लिए), बैंक हेल्पलाइन (वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित) का पता लगाने में सहायता करती है, और साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और राष्ट्रीय महिला आयोग के लिए एक सीधा लिंक प्रदान करती है। यह ऐप उप्र. पुलिस को बड़े पैमाने पर ट्रेनिंग के लिए निःशुल्क उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें:-गोंडा भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार