लखनऊ : अवध बस डिपो में तैनात लिपिक आशीष सिन्हा भी निलंबित
रोडवेज बस के टिकटों की गड्डियां चोरी होने के मामले में था शामिल
लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सड़क परिवहन निगम रोडवेज बस के टिकटों की गड्डियां चोरी होने के मामले में अवध बस डिपो में तैनात लिपिक आशीष सिन्हा को भी निलंबित कर दिया गया है। वहीं इस मामले एक महिला और एक वरिष्ठ लिपिक की शुरुआती जांच में निलंबित किया जा चुका है। भूमिका संदिग्ध पाई गई है। दोनों कर्मियों से जांच के दौरान जवाब तलब किया जाएगा।
एक माह तक मामले को दबाए रखने के बाद अवध बस डिपो के बैग कक्ष से टिकटों की 10 गड्डियां चोरी होने का खुलासा हुआ था। जांच में साढ़े छह लाख रुपये के टिकट चोरी होने की बात कही गई थी। इसके बाद अभी तक तीन गड्डियां बरामद होने की बात सामने आ रही है। इस मामले में एक वरिष्ठ लिपिक की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।
अवध डिपो के एआरएम सत्य नारायण चौधरी ने बताया कि बस में यात्री लोड फैक्टर की समीक्षा में टिकटों की बिक्री कम होने की जांच में टिकट के गड्डी गायब होने की बात खुली थी। जांच के बाद रिकवरी की तैयारी । इस मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। जांच के बाद सभी दोषी कर्मियों से साढ़े छह लाख रुपये की रिकवरी की जाएगी।
ये भी पढ़ें -अयोध्या में जमीन की खरीद-फरोख्त का एक नया बखेड़ा
