सुलतानपुर: गड्ढे में गिरने से किशोरी की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयसिंहपुर, सुलतानपुर, अमृत विचार। छोटे भाई के साथ खेत जा रही किशोरी का अचानक पैर फिसल जाने से गड्ढे में गिर गई। छोटे भाई का गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक उसे पानी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सकरदेपुर निवासी हसन अली की 14 वर्षीय पुत्री सानिया बानो अपने छोटे भाई अबुल हसन के साथ बुधवार की सुबह करीब नौ बजे घर से खेत की तरफ जा रही थी। अचानक उसका पैर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण के दौरान खोदे गए गड्ढे में फिसल गया और वह पानी में डूबने लगी। 

बहन को पानी में डूबता देख छोटे भाई अबुल हसन ने गुहार लगाई तो गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को पानी से बाहर निकाला। लेकिन उसकी तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए किशोरी के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन किशोरी के परिजन पीएम के लिए तैयार नहीं हुए। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने किशोरी का शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें:-फिरोजाबाद: युवक की पिटाई मामले में जांच के आदेश, जानें मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म