रुद्रपुर: सड़क की जर्जर हालत को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। आवास विकास में शिव मंदिर के पास सड़क की जर्जर हालत को व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। इसके विरोध में व्यापारियों ने आवास विकास मंदिर के पास नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित व्यापारियों ने जल्द जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

गुरुवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारी आवास विकास में मंदिर के पास एकत्रित हुए और सड़क की जर्जर हालत को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि पिछले दस वर्षों से सड़क की हालत खस्ता है। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि कभी चलती गाड़ियों से पत्थर छिटकर उनकी दुकानों पर लगता है तो शीशे टूट जाते हैं। इससे आये दिन लोगों को चोट लगने का खतरा बना हुआ है। इस दौरान व्यापारियों ने सड़क की समस्या को लेकर पार्षद पति राजेश जग्गा से दूरभाष पर वार्ता भी हुई।

सड़क निर्माण को लेकर पार्षद पति से व्यापारियों की बहस भी हुई। नाराज व्यापारियों ने जल्द समस्या का कोई हल नहीं निकलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सुभाष गुंबर, ऋषि पपनेजा, रविंद्र चौहान,अशोक कालड़ा, परमजीत सिंह, सुमित अरोरा, नवेद मियां, राजू जल्होत्रा, मिथुन, विक्रम, फारूक,  हैप्पी जुनेजा समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार