सुलतानपुर: डॉक्टर हत्याकांड का दूसरा आरोपी भेजा गया जेल, मुख्य आरोपी अब भी पुलिस पकड़ से दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। जिले में संविदा चिकित्सक की हत्या करने के मामले में नरायनपुर निवासी आरोपी विजय नारायण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में गुरुवार को पेश किया। प्रभारी सीजेएम योगेश यादव ने आरोपी का रिमांड स्वीकृत कर उसे जेल भेज दिया। वहीं, अभी तक मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह पुलिस की पकड़ से दूर है।

सीजेएम ने आरोपी अजय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। बुधवार को सीजेएम ने कुर्की की नोटिस जारी किया था। इसी मामले में मुख्य आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। उस पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया है। उधर, डॉक्टर की पत्नी निशा तिवारी ने मुकदमे की पैरवी के लिए गुरुवार को संतोष पांडेय को अपना अधिवक्ता नियुक्त किया।

गौरतलब हो कि कोतवाली नगर के शास्त्री नगर में 23 सितंबर की देर शाम जयसिंहपुर सीएचसी पर तैनात संविदा चिकित्सक डा. घनश्याम तिवारी ड्यूटी से नगर के शास्त्री नगर स्थित किराये के मकान में घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें पीटकर मरणासन्न कर ई-रिक्शे पर लादकर घर भेज दिया। गंभीर रूप से घायल चिकित्सक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां दौरान इलाज उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर नरायनपुर के अजय नरायन सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना में अजय नारायण के पिता जगदीश नरायन का सामने आया जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था लेकिन अजय अभी भी फरार है।

मुख्य आरोपी के घर चस्पा की नोटिस

नरायनपुर में पुलिस की चहल कदमी तेज हो गई है। 82 की कार्यवाही करने के बाद बहुत जल्द पुलिस 83 की कार्यवाही कर सकती है। गुरुवार को पुलिस ने डुगडुगी बजवा कर हत्यारोपी अजय नरायण के घर पर नोटिस चस्पा की है।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता समेत चार पर रंगदारी का केस दर्ज, बैनामे की जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर रंगदारी मांगने का है आरोप

संबंधित समाचार