रुद्रपुर: स्मैक कांड के आरोपी यूपी सिपाही की हो सकती है गिरफ्तारी
रुद्रपुर, अमृत विचार। 521 ग्राम स्मैक की खेप देने वाले आरोपी यूपी पुलिस के सिपाही से पूछताछ करने के लिए विवेचक ने टीम का गठन कर लिया है। माना जा रहा है कि पुलिस की एक टीम जल्द रामपुर में तैनात सिपाही से पूछताछ कर सकती है। कारण पुलिस ने आरोपी की सीडीआर रिपोर्ट निकाल ली है। पूछताछ में आरोपी सिपाही की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो आरोपी सिपाही सलाखों के पीछे जा सकता है।
बताते चलें कि मंगलवार को एसटीएफ की एएनटीएफ की टीम ने इंदिरा चौक से तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से 521 ग्राम स्मैक यानि 50 लाख कीमत की स्मैक बरामद की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्मैक की इतनी बड़ी खेप यूपी रामपुर के थाना गंज में तैनात सिपाही रविकांत द्वारा दी गई थी और खेप को रुद्रपुर स्थित किसी अज्ञात व्यक्ति को देना था। जिस का पता सिर्फ आरोपी सिपाही को ही पता
एएनटीएफ ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाकर मामले की तफ्तीश कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दी थी। प्रकरण की तफ्तीश कोतवाली के दरोगा जयप्रकाश को सौंपी गई थी। विवेचक जय प्रकाश ने बताया कि आरोपी सिपाही के मोबाइल की सीडीआर निकाली ली गई है। जल्द ही टीम रामपुर जनपद जाकर आरोपी से पूछताछ करेगी। यदि जांच में भूमिका सही पाई जाती है तो सिपाही की गिरफ्तारी की जाएगी।
