कालाढूंगी: 13.67 ग्राम स्मैक के साथ युवक और युवती गिरफ्तार
कालाढूंगी, अमृत विचार। पुलिस ने शुक्रवार को 13.67 ग्राम स्मैक के साथ अलग-अलग जगह से युवक व युवती को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि बन्नाखेड़ा रोड बैलपड़ाव में चैकिंग के दौरान युवक की तलाशी ली। उसके पास से 8.87 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेन्द्र राणा निवासी वार्ड नंबर 1 बताया। वहीं गश्त के दौरान फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के पास से पुलिस ने युवती को 4 .80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। युवती भी वार्ड नंबर 1 की रहने वाली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
