हरदोई: नारी शक्ति वंदन विधेयक ने बढ़ाया नारी शक्ति का मान- बोलीं मंत्री रजनी तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/हरदोई। कस्बे के बरूआ बाजार स्थित एक पब्लिक स्कूल की अध्यापिकाओं ने नारी शक्ति वंदन विधेयक को कानूनी मान्यता मिलने पर क्षेत्र की विधायक का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी का कस्बे के पब्लिक स्कूल में प्रबंधक और अध्यापिकाओं द्वारा नारी शक्ति वंदन विधेयक को कानून बना दिए जाने पर स्कूल में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रजनी तिवारी ने कहा पिछले 25 वर्षों से महिलाओं की भागीदारी के विधेयक को पास कर लागू करने में पिछली सरकारों ने रुचि नहीं दिखाई। भाजपा ने लोकसभा और राज्यसभा में विधेयक को पारित कर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद इस विधेयक को कानून का दर्जा दिलाने का कार्य किया है। अब आने वाले दिनों में लोकसभा और देश की सभी विधान सभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित हो जायेंगी।

लंबे समय के बाद संसद में कोई बिल सरकार और विपक्ष की समान मंजूरी से कानून की शक्ल में तब्दील हुआ है। हमारी बहनों का मान सरकार ने बढ़ाने का कार्य किया है। इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधक मृदुला श्रीवास्तव सहित प्रीती शुक्ला,पूनम शुक्ला, प्रिंसी गुप्ता, प्रिया गुप्ता,अंजली अग्निहोत्री ,अंकित गुप्ता,मनोज यादव,प्रिंस अवस्थी व संस्थापक सुधीर कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2023 : सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

संबंधित समाचार