लखनऊ: विधवा महिला संग गैंगरेप कर बनाया वीडियो, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/आलमबाग, अमृत विचार। आशियाना पुलिस ने शनिवार को विधवा से गैंग रेप कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी वाडियो वायरल कर पीड़िता के बच्चों को मारने की धमकी दे रहे थे। स्थानीय पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पीड़िता ने एसीपी कैंट से गुहार लगाई तब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

आशियाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने महिला कि महिला के पति का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया। वह थाना क्षेत्र में दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही थी। उन्नाव निवासी अशोक सिंह से उसकी पहचान हो गयी। लगभग एक वर्ष पहले अशोक एक साथी के साथ उसके कमरे में जबरन घुसा। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था।

इसके बाद से वीडियो वायरल करने व दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी उसका शोषण कर रहे थे। बदनामी और बच्चों की जान बचाने के लिए वह चुप रही। 18 सितंबर को अशोक ने कोचिंग से लौटते समय उसके एक बेटे के अपहरण का प्रयास किया। इस पर महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।

पुलिस को देख आरोपी उसके बेटे को छोड़कर भाग निकला। 20 सितंबर को अशोक ने साथियों के साथ महिला को बीच रास्ते में रोककर बच्चों की हत्या करवाने की धमकी दी थी। तब महिला ने आशियाना थाने में तहरीर दी थी।

आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद एसीपी कैंट से शिकायत की। उनके निर्देश पर शनिवार को महिला की तहरीर पर अशोक व उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, गैंगरेप समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

यह भी पढ़ें: अमेठी में हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या था मामला...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका