लखनऊ के मोहान रोड पर निजी बस में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ के पारा थानाक्षेत्र अन्तर्गत स्थित मोहान रोड पर एक निजी बस में अचानक आग लग गई। आग से बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए बस से नीचे कूद पड़े। वहीं सभी 60 यात्रियों को स्थानीय नागरिकों की बदौलत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

वहीं जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग लगने से बस पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई। फिलहाल बस में आग क्यों लगी इसका पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी यात्री विभिन्न शहरों से लखनऊ में राधा स्वामी सत्संग में भाग लेने आए थे। 

यह भी पढ़ें: pलखनऊ: नेशनल सिंधी कांफ्रेंस के कार्यक्रम में बोले सीएम योगी, कहा- जब हम राम जन्मभूमि वापस ले सकते हैं तो सिंधु क्यों नहीं?

संबंधित समाचार