लखनऊ : सीआरपीएफ सिपाही का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, वसूले 5.55 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सीआरपीएफ कैम्प में तैनात सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो तैयार करने के बाद ब्लैकमेल कर उससे 5.55 लाख रुपये वसूल लिए गए। सिपाही ने आरोपितों के खिलाफ आशियाना थाने में लिखित शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय के मुताबिक, मूलरूप से गोरखपुर जनपद निवासी सिपाही लखनऊ सीआरपीएफ कैम्प में तैनात है। लिखित शिकायत में सिपाही ने बताया कि गत 19 जुलाई की रात उसके वाट्सएप पर एक अन्जान नंबर से वीडियो कॉल आई। फोन रिसीव करते ही एक युवती अश्लील हरकत करने लगी। घबराते हुए सिपाही ने फौरन कॉल काट दी। इसके कुछ मिनट बाद युवती ने ऑडियो कॉल कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी, सिपाही ने बताया कि बदमानी के डर से 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद युवती का मोबाइल भी बंद हो गया। 

आरोप है कि गत 21 जुलाई को सिपाही के मोबाइल पर फिर से अन्जान नंबर से कॉल आई। इस बार फोनकर्ता ने खुद का परिचय सीबीआई अफसर विक्रम राठौर के रूप में देते हुए सिपाही की वीडियो क्लिप को यूट्यूब पर अपलोड किए जाने की बात कहते हुए कार्रवाई करने की बात कही,और उससे छह लाख रुपये मांगे। इस पर सिपाही ने कई मदों में आरोपित के खाते में 5.55 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बावजूद जालसाज दो लाख रुपये की और मांग कर रहे हैं। सेक्सटार्शन गिरोह के चंगुल में फंसने का अंदेशा होने पर सिपाही ने आशियाना थाने में पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ के मोहान रोड पर निजी बस में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार