देवरिया हत्याकांड : पीड़ितों से मिलेगा समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधमंडल देवरिया कांड के पीड़ित परिवारों से मिलने मंगलवार को जायेगा। पार्टी की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गयी, जिसमें बताया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल दिनांक 10 अक्टूबर 2023 को जनपद देवरिया जायेगा। जनपद देवरिया के थाना व कोतवाली रूद्रपुर के ग्राम फतेहपुर में जमीन के विवाद में हुई लोमहर्षक घटना के पीड़ित दोनों परिवारों से मिलने तथा सही जानकारी प्राप्त करने हेतु निम्न प्रतिनिधि मण्डल ग्राम फतेहपुर जनपद देवरिया पहुंचेगा। 

इस प्रतिनिधि मण्डल में ब्रह्माशंकर त्रिपाठी पूर्व मंत्री उप्र सरकार, कनकलता सिंह पूर्व सांसद, विनय शंकर तिवारी पूर्व मंत्री उप्र सरकार, राधेश्याम सिंह पूर्व मंत्री उप्र सरकार, गजाला लारी पूर्व विधायक, राम भुआल निषाद पूर्व मंत्री उप्र सरकार, आशुतोष उपाध्याय पूर्व विधायक, मनबोध प्रसाद पूर्व विधायक, मुरली जायसवाल पूर्व प्रत्याशी, अजय प्रताप सिंह पूर्व प्रत्याशी देवरिया, डब्लूमणि त्रिपाठी देवरिया एवं व्यास यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी देवरिया शामिल रहेंगे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ के मोहान रोड पर निजी बस में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार