रामनगर: प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से फोन कर ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया है तो सचेत हो जाइए। कहीं आप भी ठगी का शिकार न हो जाएं। बता दें कि ब्लॉक रामनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 65 आवास स्वीकृत हुए हैं। जिनके साथ ठगी होनी शुरू हो गयी है।

ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि दो लाभार्थियों गीता देवी निवासी धर्मपुर , शाइना निवासी टांडा को बैंक कर्मचारी बनकर उन्हें फोन आया और कहा कि आपके प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त आ गयी है आपको ये रुपये तभी मिलेंगे जब आप तीन हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से हमें भेजेंगे।

दोनों लाभर्थियों ने 3000 और 3600 रुपये गूगल पे के माध्यम से भेज दिए। जब उक्त मोबाइल नम्बर लगातार स्विच ऑफ आया तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख ने संजय नेगी ने सभी लाभार्थियों से इस प्रकार की ठगी से बचने की सलाह दी है।

संबंधित समाचार