अलीगढ़ में AMU के 4 छात्रों पर केस दर्ज, हमास के समर्थन में की थी नारेबाजी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। हमास के इजरायल पर हमले लगातार जारी हैं। दोनों तरफ से कई लोग हताहत भी हुए हैं। फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी करने के आरोप में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के चार छात्रों पर एफआईआर दर्ज की गई है। गौरतलब है कि रविवार देर शाम अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परिसर में फिलिस्तीन के समर्थन में मार्च किया और इजरायल के विरोध में नारे लगाए। 

इस प्रदर्शन का वीडियो भी अब वायरल हो रहा है। छात्र परिसर में स्थित मौलाना आजाद लाइब्रेरी कैंटीन पर इकठ्ठा हुए। यहाँ से मार्च शुरू करते हुए छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि फिलिस्तीन अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए हक़ की लड़ाई लड़ रहा है। जबकि उन्हें आतंकवादी बताया जा रहा है।  

ये भी पढ़ें -निर्विवाद वरासत जारी करने में बहराइच बना यूपी टॉप, डीएम ने की सराहना

संबंधित समाचार