भीमताल: 11 अक्टूबर को ओखलकांडा में लगेगा व्योश्री योजना का शिविर
भीमताल, अमृत विचार। वृद्ध जनों को भारत सरकार की व्योश्री योजना के अंतर्गत पूर्व में चिन्हिकरण किए गए वृद्धि जनों को शिविर के माध्यम से सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे ।
इस मामले की जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिलडियाल ने अवगत कराया की 20 सितंबर 2023 के द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की राष्ट्रीय व्योश्री (60 वर्ष से अधिक आयु) योजना के अंतर्गत विभिन्न शिविरों के माध्यम से चयनित वृद्धि जनों को सहायक उपकरण सामग्री विकसित किए जाने का कार्यक्रम प्रेषित किया गया था।
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2023 के आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने से शिविर का आयोजन नहीं हो पाया था। अब ओखलकांडा का यह शिविर 11 अक्टूबर 2023 को तहसील मैदान खनस्यू ओखलकांडा में आयोजित होगा । इस शिविर में विकासखंड ओखलकांडा के चयनित वृद्ध जनों को उपकरण वितरित किए जाएंगे ।
