हल्द्वानी: दोगुनी कीमत में खरीद रहे प्रधान डाकघर से लोग पोस्टल आर्डर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के प्रधान डाकघर में 10 रुपये के पोस्टल आर्डर की तंगी के चलते आरटीआई कार्यकर्ता समेत अन्य लोग 20 रुपये कीमत चुका कर पोस्टल आर्डर खरीदने को मजबूर है। विगत कई माह से प्रधान डाकघर में 10 रुपये के पोस्टल आर्डर की तंगी छाई हुई है, जिसे अबतक दूर नहीं किया जा सका है। 

प्रधान डाकघर में 10 रुपये के पोस्टल आर्डर मार्च माह से आपूर्ति बाधित है। वहीं प्रधान डाकघर में 10 रुपये के पोस्टल आर्डर की कमी को दूर करने के लिए पिथौरागढ़, रानीखेत एवं लेंस डाउन से करीब 3 हजार पोस्टल आर्डर डाक विभाग पहले ही मंगा चुका है।

लेकिन इसके बाद भी पोस्टल आर्डर की कमी को दूर नहीं किया जा सका है। जिसके चलते लोगों को 10 रुपये के बजाय 20 रुपये के पोस्टल आर्डर से काम चलाना पड़ रहा है। पोस्टल आर्डर की कमी के चलते कई बार लोग पोस्ट आफिस समेत अन्य डाकघरों के चक्कर काट रहे है, लेकिन इसके बाद भी समस्या को विभाग की ओर से दूर नहीं किया जा सका है।   इधर डाक विभाग के पोस्टमास्टर गौरव जोशी ने बताया कि पोस्टल स्टोर डिपो से ही आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके चलते 10 रुपये के पोस्टल आर्डर की कमी छाई हुई है।   

संबंधित समाचार