हल्द्वानी: फिनलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए 9. 78 लाख रुपये 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। फिनलैंड में नौकरी का सब्जबाग दिखाकर एक जालसाज ने 9 लाख 78 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दे डाला। जालसाज ने भरोसे का ऐसा जाल बुना कि पीड़ित अंत तक समझ नहीं पाया। अब इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

गिरी कालोनी लालपुर नायक आरटीओ रोड निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि 24 जून को उनके पास फिनलैंड स्थिति कोरटोवा इक एग्री साइंस कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव आया। 28 जुलाई से 3 जून के बीच तीन बार इंटरव्यू हुआ और 4 जुलाई को कंपनी ने ऑफर लेटर भी भेज दिया।

18 जुलाई को कंपनी का अधिकारी बनकर एक युवक ने उन्हें इमीग्रेशन रिप्रेजेंटेटिव ऑथराइजेशन लेटर भेजा। 19 जुलाई को दोबारा फोन आया। प्रमोद से वीजा और रेजिडेंस परमिट के नाम पर 42.55 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए। 20 जुलाई को वर्क परमिट के लिए 88,885 रुपये, 21 जुलाई को 1,82,287 रुपये, 24 जुलाई को बैंक खाता खोलने के लिए 1,95,207 रुपये ट्रांसफर कराए गए। 25 जुलाई को आरबीआई से बैंक खाता लिंक करने के लिए 1,96,329 रुपये और फिर 27 जुलाई को पैसे ट्रांसफर करा लिए गए।

फिर वर्क परमिट रिफंडेबल सिक्योरिटी अमाउंट का झांसा देते हुए 2,73,308 रुपये देने को कहा गया। छह बार में पीड़ित ने 9,78,075 रुपये दे दिए। युवक ने फिनलैंड ऐंबसी को फोन किया और कंपनी की जानकारी जुटाई, लेकिन पुष्टि नहीं हुई। उसने कंपनी द्वारा भेजे गए कागज जांचे तो वो भी फर्जी निकले। जिसके बाद प्रमोद पुलिस के पास पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई।

संबंधित समाचार