गोंडा: एसपी ने किया धानेपुर थाने का औचक निरीक्षण, मची अफरातफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मंगलवार को धानेपुर थाने का औचक निरीक्षण किया और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने शिकायती पत्रों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए अभिलेखों के सही ढंग से रखरखाव व साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। 

मंगलवार दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल अचानक धानेपुर थाने पहुंच गए। एसपी को थाने पर देख पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गयी। एसपी ने थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष, मेंस, थाना परिसर व आरक्षी बैरक का निरीक्षण किया।

उन्होने महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके प्रति सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करते हुए तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।  पुलिस अधीक्षक ने थाने के अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, ऑर्डर बुक न्यायालय, ड्यूटी रजिस्टर व नक्शा नौकरी का निरीक्षण कर सभी अभिलेखो को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए।

एसपी ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा की और उनके निस्तारण या निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने ऑपरेशन दृष्टि के तहत थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक कैमरे लगवाने व वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा को दिया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, डॉक्टर अब 62 की जगह इतने वर्षों में होंगे रिटायर...

संबंधित समाचार