देश में कोरोना मामले 51 लाख के पार, 1,132 नई मौतें दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दर्ज हुए 97,894 नए मामलों ने कुल आंकड़े को 51 लाख के पार पहुंचा दिया है। वहीं इसी अवधि में देश में 1 हजार से ज्यादा नई मौतें भी दर्ज हुई हैं। इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या 51,18,253 और 1,132 …

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दर्ज हुए 97,894 नए मामलों ने कुल आंकड़े को 51 लाख के पार पहुंचा दिया है। वहीं इसी अवधि में देश में 1 हजार से ज्यादा नई मौतें भी दर्ज हुई हैं। इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या 51,18,253 और 1,132 मौतों के साथ मृत्यु की संख्या 83,198 हो गई है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कुल सक्रिय मामले 10,09,976 हैं और 40,25,080 मरीज इस वायरस से उबर चुके हैं।  महाराष्ट्र 2,97,506 सक्रिय मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या खासी अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में मृत्यु दर 1.63 फीसदी और रिकवरी दर 78.64 फीसदी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार, 16 सितंबर तक देश में कोविड-19 के 6,05,65,728 नमूनों का परीक्षण हो चुका है, जिसमें से 11,36,613 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटों में किया गया है। बता दें कि दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश भारत है।

संबंधित समाचार