आजमगढ़: डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले के बरदह थाना अंतर्गत ठेकमा रोडवेज के पास बुधवार सुबह जौनपुर की और से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। 

जानकारी के मुताबिक जौनपुर की तरफ से एक ट्रक मुर्गी का दाना लेकर आजमगढ़ की तरफ आ रही थी। इस दौरान ट्रक ठेकमा बाजार स्थित रोडवेज के पास ही पहुंची थी कि तभी डिवाइर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया है। 

लोगों का कहना है कि ठेकमा बाजार में रोड अभी सिंगल है और रोडवेज के पास ठेकेदार द्वारा डिवाइडर बना दिया गया है, लेकिन यहां किसी भी तरह का चिन्ह नहीं लगाया गया है। जिसके चलते आए दिन यहां हादसा होता रहता है।

ये भी पढ़ें -बहराइच: डीएम का स्वागत कर रहीं हैं बलहा विधायक! क्षेत्र में लगे पोस्टर को बताया विपक्ष की साजिश

संबंधित समाचार