अमरोहा: जिलास्तरीय खेलों में एएसएम कॉलेज का दबदबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। एएसएम बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एथलेटिक्स, हैंडबॉल, हॉकी समेत अन्य प्रतियोगिताओं के विजयी खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने सम्मानित किया। उन्हें ट्रॉफी, मेडल और स्पोर्ट्स किट सौंपी। 

एएसएम इंटर कॉलेज खाता की टीमें हॉकी व हैण्डबॉल प्रतियोगिता में जनपद में प्रथम स्थान पर रही हैं। प्रधानाचार्य ने विजयी खिलाड़ियों को खेलों में और आगे बढ़ने, पदक जीतने, विद्यालय परिवार और जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने अपने विद्यालय के राष्ट्रीय खेल कोच एवं जिला खेल प्रभारी सुरेन्द्र सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय खेल प्रशिक्षक देवकरण सिंह, जितेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र सिंह को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी। 

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: इजराइल में फंसी भाजपा नेता की बेटी-दामाद और नातिन

संबंधित समाचार