बाजपुर: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का फूंका पुतला
बाजपुर, अमृत विचार। ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में बुधवार को समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव के अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका गया।
अरविंद ने कहा आज महान स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर समजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव श्रद्धांजलि देने समाजवादी सरकार के कार्यकाल में बनाई गई JPNIC बिल्डिंग लखनऊ जा रहे थे। लेकिन योगी सरकार ने बिल्डिंग में ताला लगा दिया और अखिलेश यादव को श्रद्धांजलि देने से रोक दिया गया था।
अरविंद यादव ने कहा योगी सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न जयप्रकाश नारायण का अपमान किया है। और जिस प्रकार से जयप्रकाश नारायण ने भ्रष्टाचार ,बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ आंदोलन किया था। आज उसकी स्मृति के डर से बीजेपी सरकार घबरा रही है। इसलिए उनकी जयंती पर जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा को ताले में बंद करने का कृत्य कार्य किया है। सामाजवादी पार्टी भाजपा सरकार का कड़ा विरोध करती है। इस दौरान जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ़ नारेबाज़ी की गई।
ये भी पढे़ं- बाजपुर: विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोर्ट में किया प्रदर्शन
