बाजपुर: विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोर्ट में किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में धान क्रय केंद्रों की व्यवस्थाएं सुचारु करवाने समेत खेती-किसानी से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन किया। बुधवार की सायं काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर एसडीएम कोर्ट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। 

आक्रोशित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह कंग (सोनू) के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कार्यालय बाबू पवन कुमार को सौंपा गया। उनका कहना था कि वर्तमान में धान खरीद सत्र 2023-24 लागू होने के कारण आज दिन तक पूरी तरह से धान खरीद व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई तथा अधिकांश धान क्रय केंद्रों पर एक भी दाना नहीं तुला है, जबकि काश्तकारों की पकी खड़ी फसल खराब हो रही है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

ज्ञापन में धान खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर निर्धारित काठे सुचारू रूप से आवंटित कराकर तील शुरू करवाने प्रत्येक दिन प्रति कटि पर कम से कम 700 से 1000 क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य निर्धारित करने, मंडी में धान की तौल सीसीटीवी एवं विभागीय अधिकारियों की निगरानी में कराने, केरल राज्य के तर्ज पर धान का सरकारी क्रय मूल्य 2900 रुपये करने, तहसील बाजपुर के अंतर्गत 20 गांवों की 5838 एकड़ कृषि भूमि पर भूमिधरी अधिकार देने की मांग की गई है। 

ये भी पढे़ं- काशीपुर: कांग्रेस जब-जब कमजोर हुई देश कमजोर हुआ: माहरा

 

 

संबंधित समाचार