बरेली: पति से विवाद होने पर महिला ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक महिला का पति से विवाद होने पर उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार ने शव को फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना शीशगढ़ के बंजरिया निवासी एक शख्स की पत्नी का अपने पति से विवाद हो गया। देर रात उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिवार के लोगों ने शीतल के शव को फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों की मानें तो पति पत्नी के बीच विवाद के कारण उसने सुसाइड कर लिया। मृतका की चार साल की बेटी है।

ये भी पढे़ं- बरेली: देश के शहीदों को किया नमन, सभी वार्डों से आई मिट्टी और चावल के कलश

 

संबंधित समाचार