पीलीभीत: एसडीएम सीओ टालते रहे और दंपती पर हो गया  हमला, अब कारवाई का दिला रहे विश्वास...जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार।  रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद में दंपति की पिटाई कर दी गई। पड़ोसियों ने पहले दीवार तोड़ने का प्रयास किया और जब विरोध किया तो हमला कर दिया। महिला से छेड़छाड़ भी की गई। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।    

न्यूरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि  उसने एक जगह प्रहलाद शर्मा से खरीदी थी। इसी जगह पर पीड़िता को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ। इसके बाद मकान बनवाया गया। मगर पड़ोस के ही कुछ लोग रास्ता बाधित करने लगे। गाली गलौज कर परेशान करते थे। इसकी कई बार समाधान दिवस में शिकायत की गई।

मगर इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ। फिर न्यायालय की शरण ली गई। जिसमें किसी तरह का हस्तक्षेप न करने के आदेश भी हो गए। इसके बाद पीड़िता ने अधूरी दीवार अपनी जगह पर बनवाई। दस अक्टूबर को शाम करीब पांच बजे आरोपी आ गए और सब्बल से दीवार तोड़ने लगे। पीड़िता ने पति के साथ जाकर विरोध किया। इस पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पति के सिर में सब्बल मार दी। जिसके बाद पति बेहोश होकर गिर गए।

आरोपियों ने पीड़िता से भी मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। शोर पर लोग जमा हुए तो किसी तरह अपनी जान बचाई। पति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में ओमप्रकाश, राकेश, मुकेश, योगेश, सुरेंद्र, तेज बहादुर और अमन के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, तोड़फोड़, छेड़छाड़, मारपीट, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सदर प्रतीक दहिया ने बताया कि मामले की विवेचना कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत:  शौर्य यात्रा से भगवामय हुई सड़कें, विधायक ने की बुलडोजर की सवारी...जानिए किस तरह जुटी भीड़?

संबंधित समाचार