मुख्यमंत्री योगी ने मिशन शक्ति 4.0 का किया आगाज, बोले- अपराधियों को सजा दिलवाने में UP आगे

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। शारदीय नवरात्र से पहले मातृ शक्ति को वंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह अपने सरकारी आवास से मिशन शक्ति के चौथे चरण का आगाज किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फ्लैग ऑफ कर महिला सशक्तिकरण रैली को रवाना किया।

ये रैली राजधानी लखनऊ के विभिन्न चौराहों से होते हुए 1090 चौराहे पर समाप्त होगी। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ते कदम को प्रदर्शित किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अब महिलाएं सुरक्षित हैं। अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों को सजा दिलवाने में UP आगे हैं। महिलाओं के लिए बेहतर वातावरण का निर्माण किया जा रहा है।

मिशन शक्ति योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को आधार मानकर मिशन शक्ति का शुभारंभ किया गया था। इसमें हमें सफलता मिली है।  उन्होंने महिला अपराध को लेकर कड़े शब्दों में चेतावनी दी। सीएम ने कहा कि इस प्रकार के अपराधियों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्हें संभलने का बहुत वक्त मिल चुका है। अब भी वे नहीं चेत रहे तो एक्शन होगा। 

संबंधित समाचार