रुद्रपुर: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दबोचे अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर
रुद्रपुर, अमृत विचार। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने एक बार फिर स्मैक तस्करों पर करारा प्रहार करते हुए 260 ग्राम स्मैक के साथ दो सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि दोनों ही आरोपी बाइक से खटीमा में स्मैक की खेप पहुंचाने की फिराक में थे। पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में आंकी गई है। एएनटीएफ ने आरोपियों को पुलभट्टा पुलिस के सुपुर्द करते हुए मुकदमा पंजीकृत करवा दिया है।
शनिवार को खुलासा करते हुए एसटीएफ के सीओ सुमित पांडेय और एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरूप व विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि शुक्रवार की शाम को एसटीएफ की एएनटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो युवक खटीमा में स्मैक की बड़ी खेप पहुंचाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर टीम ने स्थानीय पुलिस पुलभट्टा थाने के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाई और पुलभट्टा-खटीमा मार्ग पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान टीम को बाइक संख्या यूपी-25 वाई-2072 पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। मगर बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगा।
टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवारों को नदेली रोड बरा चौकी इलाके से दबोच लिया और पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दानिश निवासी मोहनपुर नकटिया बरेली यूपी और राहत खान निवासी पंडेरा बरेली यूपी बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 260 ग्राम स्मैक बरामद की। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 26 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में बताया कि वह स्मैक की खेप को खटीमा में सप्लाई करने की फिराक में थे। स्मैक की खेप जेल में बंद नईम के इशारे पर लायी गयी है। वहीं अंतरराज्यीय स्मैक सौदागरों को टीम ने पुलभट्टा पुलिस के सुपुर्द कर रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
