भदोही में दो तस्कर गिरफ्तार, 13 किलो सोने के बिस्किट बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही, अमृत विचार। जिले की पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनके कब्जे से 8 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत के 13 किलो सोने के बिस्किट बरामद किये गए हैं। ये तस्कर कार से सोने के बिस्किट लेकर जा रहे थे। उसी दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने कार का पीछा किया और तस्करों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।  

एसपी मीनाक्षी कात्यायन के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक कार से तीन व्यक्ति भारी मात्रा में तस्करी कर सोने के बिस्किट ले जा रहे हैं। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार दिखी, जिसका पीछा करते हुए पुलिस ने रोकने की कोशिश की। जिसपर तीनों भदोही कोतवाली इलाके के रास्ते में कार छोड़कर भाग गए।  पुलिस ने तलाश करते हुए 2 तस्करों को 13 किलो से अधिक के 12 सोने के बिस्किटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्करों के पहचान राहुल और दीपक के तौर पर हुई है। ये दोनों ही महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।  

ये भी पढ़ें -लखनऊ में ऑटो चालक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार