खटीमा: पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 5 भट्ठियां, उपकरण, 15 हजार लीटर लहन नष्ट किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। सत्रहमील चौकी पुलिस और सुरई रेंज के वन कर्मियों की टीम ने छापामार कारवाई करते हुए पांच भट्ठियां और 15 हजार लीटर लहन नष्ट किया। अलबत्ता शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। 

चौकी प्रभारी ललित सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस और वनकर्मियों ने सुरई रेंज के जंगल में कक्ष संख्या 23/24 में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वालों के ठिकानों पर छापा मारा। एकाएक हुई कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया और वह जंगल में भाग खड़े हुए।
 
टीम ने मौके पर पांच भट्ठियां, 15 हजार लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद कर उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया। बाजार चौकी प्रभारी खटीमा संदीप पिलख्वाल, किशोर पंत, नवीन भट्ट, वन दरोगा गोविंद सिंह कोरंगा, चंद्र प्रकाश, मदन गोपाल, हरेंद्र थापा, चरण सिंह, त्रिभुवन पलड़िया, रवि कुमार आदि थे।

संबंधित समाचार