खटीमा: बैंक के अंदर दो महिलाओं ने किसान के उड़ाए 50 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। बैंक के अंदर एक किसान के बैग से दो महिलाओं ने उस समय 50 हजार रुपए उड़ा लिए जब वह बैंक के काउंटर पर पासबुक की एंट्री करा रहा था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।
 
चंदेली निवासी सरदूल सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह सोमवार में करीब डेढ़ बजे पंजाब नेशनल बैंक में गया और अपने बचत खाते से 75 हजार रुपए निकाले। यह भी कहा है कि वह 31500 रुपए धान बिक्री कर आढ़त से लाया था जो उसके बैग में रखे हुए थे और 75 हजार भी उसमें रख दिए।
 
पैसे बैग में रखकर वह बैंक में पासबुक की एंट्री करा रहा था। इसी दौरान दो महिलाओं ने उसके बैग को काटकर 50 हजार रुपए निकाल लिए जबकि शेष रुपए उसके बैग में रह गए। तहरीर में पीड़ित ने यह भी कहा है कि सीसीटीवी कैमरे में दोनों महिलाओं के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी जांच कर उन महिलाओं को पकड़ने और पैसे दिलाने की गुहार की है।

संबंधित समाचार