हल्द्वानी: फर्जी आईडी बनाकर वायरल किए छात्रा के अश्लील फोटो, वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। छात्रा की फर्जी आईडी बनाकर युवक ने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दीं। मामले में पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी स्कूल में पढ़ती है।

कुछ दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली। इसके बाद खुद से बनाई एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर उसके फोटो लगाकर उसके परिचितों को मैसेज करने शुरू कर दिए। उसने छात्रा के रिश्तेदारों, दोस्तों व पहचान के अन्य लोगों को अश्लील फोटो और वीडियो भेजे हैं। पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने मामले को साइबर सेल भेजकर जांच शुरू करा दी है।

संबंधित समाचार