बरेली: स्कूल वैन को डंपर ने मारी टक्कर, चालक समेत चार बच्चे घायल...DM-SSP ने जाना हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देवरनियां कस्बा में बहेड़ी-बरेली मार्ग पर बच्चों को स्कूल लेकर जा रही वैन में एक डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वैन चालक समेत चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। इस दौरान चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ इकट्टा हो गई और सभी घायलों को वैन से बाहर निकाला गया। वहीं घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने चालक और सभी बच्चों को शहर के दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। 

ये भी पढ़ें: बरेली: पौधरोपण की सर्वे रिपोर्ट नहीं तैयार, अगले साल की तैयारी शुरू

इस बीच हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी दोनों अस्पतालों में पहुंच कर घायल बच्चों और वैन चालक का हाल जाना। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत देवरनियां निवासी मिराजुद्दीन की बेटी अमायरा, मिराजुद्दीन की बेटी इनारा, मोहम्मद जफर का बेटा जियानूर और मोहम्मद जफर का बेटा जैनुलाबदीन थाना इज्जतनगर के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। जिन्हें देवरनियां के कठर्रा निवासी ड्राइवर भद्रसेन अपनी वैन से स्कूल लेकर जाता और लाता है।

वहीं शुक्रवार को भी सभी बच्चे रोजाना की तरह वैन से स्कूल के लिए निकले थे। तभी सुबह करीब साढ़े छह बजे बहेड़ी-बरेली मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने तेज रफ्तार डंपर ने वैन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। जिसे सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचे, तब तक चालक डंपर लेकर फरार हो गया। वहीं हादसे में वैन चालक समेत चारों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबकि एक बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद सभी गंभीर घायलों को शहर के थाना इज्जतनगर और थाना प्रेमनगर क्षेत्र के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने दोनों अस्पतालों में पहुंचकर डाक्टरों से घायल बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है।

 

संबंधित समाचार