बरेली: सरकारी पैसे से अभिभावकों ने बच्चों की ड्रेस खरीदी या घरेलू कार्य किया, जांच करेगा विभाग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक शिक्षा विभाग को दिए निर्देश

बरेली, अमृत विचार। शासन से मिले पैसे से परिषदीय स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों ने ड्रेस, बैग, जूते- मोजे खरीदे हैं या अन्य घरेलू कार्य किया है, इसकी जांच विभाग करेगा। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने विभाग को निर्देश जारी किए हैं।

दरअसल, बीते दिनों एक्स पर जिला महाराजगंज के एक परिषदीय स्कूल के बच्चों का बिना ड्रेस में आने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी बीएसए को पत्र भेजकर ड्रेस आदि का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर विभाग की ओर से रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

जिले में सत्र 2023-24 में 1 लाख 89 हजार सात सौ चार पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1.25 लाख बच्चों के अभिभावक के खातों में 1100 रुपये के हिसाब से धनराशि भेजी गई थी। पैसा भेजने के बाद अब विभाग यह डेटा तैयार कर रहा है कि कितने अभिभावकों ने शासन से मिली धनराशि का प्रयोग बच्चों की ड्रेस आदि पर किया है या अन्य घरेलू कार्य पर। इसकी पुष्टि के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे बच्चों की पूरी यूनिफार्म में फोटो क्लिक करके संबंधित पोर्टल पर अपलोड करें। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि डेटा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: दो दिन पहले खेत में मिले शव की हुई शिनाख्त, आंवला का निकला शख्स

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अब स्टेशन नहीं, एयरपोर्ट बोलिए! ऐशबाग रेलवे स्टेशन का बदला लुक, सुविधाएं देख रह जाएंगे दंग
Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में शुरू होंगे 25 पीजी कोर्स, छात्रों को घर पर ही मिलेगी उच्च शिक्षा
Balrampur News: शिक्षक महासंघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग
Balrampur News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- राम मंदिर ट्रस्ट में 'कलाकारी' गौ-रक्षा के नाम पर सिर्फ ढोंग
Kanpur News : गहरे पानी में स्नान न करें.. खतरे के निशान के करीब गंगा का जलस्तर, परमट, अटल समेत कई घाटों पर लगे चेतावनी संकेतक