बरेली: पौधरोपण की सर्वे रिपोर्ट नहीं तैयार, अगले साल की तैयारी शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जिलाधिकारी ने जुलाई में लगाए गए पौधों के सर्वे के दिए थे निर्देश

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। वन महोत्सव के दौरान जुलाई में जोरशोर से पौधरोपण किया गया। इन पौधों का सर्वे कराने के तत्कालीन जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे। अब जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने वन विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है लेकिन अभी तक सर्वे रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। वहीं अगले साल के पौधारोपण की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।

शासन से वन विभाग समेत 27 विभागों को 22 जुलाई से 15 अगस्त के बीच दो चरणों में 42.56 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। वन विभाग ने लक्ष्य से दो प्रतिशत अधिक 43.35 लाख पौधे लगाने का दावा किया। यह भी बताया कि इसमें 59 विभाग शामिल हुए।

दो महीने पहले तत्कालीन जिलाधिकारी ने इन पौधों का सर्वे कराने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये थे, लेकिन अब तक सर्वे पूरा नहीं हो पाया है। अब जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने एक बैठक के दौरान सर्वे रिपोर्ट मांगी तो विभाग के अधिकारियों ने एक दो दिन में रिपोर्ट आने की बात कही है। उधर प्रभागीय वनाधिकारी समीर कुमार ने बताया कि पौधारोपण का सर्वे कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट जल्द आएगी।

अगले साल के लिए 50 लाख पौध की तैयारी
अगले साल पौधारोपण के लिए वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 28 अलग-अलग नर्सरियों में लगभग 50 लाख पौध तैयार की जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी समीर कुमार ने बताया कि अभी से पौधारोपण की तैयारी शुरू करेंगे तब जाकर अगले साल तक पौध तैयार हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: सरकारी पैसे से अभिभावकों ने बच्चों की ड्रेस खरीदी या घरेलू कार्य किया, जांच करेगा विभाग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में शुरू होंगे 25 पीजी कोर्स, छात्रों को घर पर ही मिलेगी उच्च शिक्षा
Balrampur News: शिक्षक महासंघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग
Balrampur News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- राम मंदिर ट्रस्ट में 'कलाकारी' गौ-रक्षा के नाम पर सिर्फ ढोंग
Kanpur News : गहरे पानी में स्नान न करें.. खतरे के निशान के करीब गंगा का जलस्तर, परमट, अटल समेत कई घाटों पर लगे चेतावनी संकेतक
Barabanki News : अंतिम संस्कार के बाद प्रवाहित किए गए व्यक्ति की हुई पहचान, रेल पटरी के पास अज्ञात शव मिलने से हड़कंप