हल्द्वानी: छात्रसंघ चुनाव की तैयारी में यूएसएफ, हर छात्र तक पहुंच की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एबीवीपी और एनएसयूआई जैसे बड़े संगठनों के बीच उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन ने भी चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। यूकेडी ने गुरुवार को यूएसएफ के नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और जिसमें यह दावा किया गया।   

उत्तराखंड क्रांति दल ने कार्यक्रम में फेडरेशन में नव नियुक्त नगर प्रभारी कमल कुमार और इशिका आर्य का फूल-माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारी कमल कुमार और इशिका आर्य ने कहा कि उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन नगर व जिले के प्रत्येक कॉलेज और प्रत्येक छात्र तक पहुंचने का कार्य करेंगे।

आगामी छात्र संघ चुनाव में हर पद पर फेडरेशन प्रत्येक कॉलेज में प्रतिनिधित्व करेगी। केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने बताया कि 30 अक्टूबर को केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत के नेतृत्व में बैठक की जाएगी। जिसमें चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, कुमाऊं प्रभारी यूएसएफ देवेश सेन, महानगर अध्यक्ष हरीश जोशी, मनीष आर्य इशिका आर्य,कमल कुमार, सुभाष तिवारी आदि थे।

संबंधित समाचार