हल्द्वानी: वापी तक जाएगी रामनगर-बांदा टर्मिनस एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुंबई मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर नॉन इंटर लॉकिंग होने की वजह से कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन-ओरिजिनेशन व एक्सटेंशन किया गया है। यह जानकारी देते हुए बरेली मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर को  रामनगर से चलने वाली रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर वापी में यात्रा समाप्त करेगी।

यह ट्रेन वापी से बांद्रा टर्मिनस तक निरस्त रहेगी। 3 नवंबर को यह ट्रेन बोरीवली में यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन बोरीवली से बांद्रा टर्मिनस तक निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर दादर स्टेशन से 5 बजे चलेगी। 

संबंधित समाचार