गरमपानी: हाइवे पर बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार घायल
गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर भोर्या बैंड क्षेत्र में बाइक व कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार चोटिल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना से हाइवे पर जाम भी लगा। पुलिस ने यातायात भी सुचारु कराया।
गुरुवार को पंगूट निवासी हेम चन्द्र बाइक संख्या यूके 04आर 8186 से नैनीताल की ओर रवाना हुआ। हेम भोर्या बैंड क्षेत्र के समीप पहुंचा ही था कि बाइक एकाएक विपरीत दिशा से आ रही कार यूके04टीबी3856 से जा टकराई। कार व बाइक की भिड़ंत से बाइक सवार हेम चन्द्र चोटिल हो गया। सूचना पर चौकी पुलिस खैरना की टीम मौके पर पहुंची। बाइक सवार को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी भेजा। हाइवे पर यातायात भी सुचारु करवाया।
