रुद्रपुर: बाइक चोरों ने मचाया आतंक, पुलिस बनी मूकदर्शक
रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर कोतवाली इलाके में बाइक चोरियों की घटना को अंजाम देने के बाद अब बाइक चोर गिरोह ने थाना ट्रांजिट कैंप में अपना आतंक मचाना शुरू कर दिया। ऐसे ही थाना ट्रांजिट कैंप इलाके से चोरों ने दो बाइकों को चुराकर पुलिस को चुनौती दे डाली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी काठगोदाम निवासी अफरोज अली ने बताया कि पांच अक्टूबर की शाम साढ़े नौ बजे अपनी बाइक संख्या यूके-04 एक्स-4673 को लेकर काशीपुर बाईपास मार्ग स्थित दानपुर आया था और बाइक को बाहर खड़ी कर रखी थी। थोड़ी देर बाद जब वापस आया तो बाइक गायब थी।
इसके अलावा वार्ड-तीन ब्लॉक जी निवासी परिमल देव ने बताया कि 18 अक्टूबर को उसने अपनी बाइक संख्या यूके-06 एडी- 4294 घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह देखा तो बाइक वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
