Video Viral: शख्स ने चकरी की तरह घुमा दी गाड़ी, खतरनाक स्टंट देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े
Video Viral। सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। खासकर स्टंट का वीडियो देखना लोग काफी पसंद करते हैं। इस बीच एक इसी से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहा है। जिसमें वह एक गाड़ी को हवा में चकरी की तरह घुमाते दिख रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के होश उड़ गए हैं। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह वीडियो में देखने में बड़ा ही अविश्वसनीय है। एक शख्स गाड़ी को चलाते हुए एक दीवार से उसे टकराते हुए फिर उसे हवा में चकरी की तरह कई बार घुमाता है। 30 सेकंड के वीडियो में दिखाई देता है कि वह चार बार ट्रक को 360 डिग्री घुमाता है। वीडियो में उस शख्स का खतरनाक स्टंट देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
https://www.instagram.com/reel/Cy5ewaWMoC5/?utm_source=ig_web_copy_link
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो पर लोगों ने कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। उन्होंने स्टंट को एमेजिंग, मजेदार और बढ़िया बताया है। वे स्टंट करने वाले शख्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने इस तरह स्टंट करने को पागलपन करार दिया है। दूसरे शख्स ने कमेंट लिखा, ‘यह अविश्वसनीय था।’ तीसरे इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट पोस्ट किया, ‘यह पहाड़ी पर चढ़ने की रेसिंग का एहसास करने जैसा है’।
ये भी पढ़ें- Viral Video: लड़कियों ने साड़ी पहनकर इस गाने पर किया गजब का डांस, मूव्स पर फिदा हुए लोग
