हल्द्वानी: VIDEO: लोन वसूलने गए बड़े बैंक अधिकारी ने पैंट में कर दिया शौंच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आंख पर काला चश्मा, हाफ पैंट और लग्जरी कार से उतरते ही जुबान और कदम लड़खाने लगे। नशे में धुत ये शख्स एक बड़े बैंक का बड़ा अधिकारी था। जो साथियों के साथ नशे में धुत कर लोन की रिकवरी करने पहुंचा था, लेकिन उसे उल्टा पड़ गया। बैंक अधिकारी लोगों से घिरा तो डर के मारे पैंट में शौंच कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी का चालान किया है। 

पुलिस के अनुसार तीनपानी निवासी प्रापर्टी डीलर सुमित रावत ने वर्ष 2013-14 में भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के एक निजी बैंक से 1.50 करोड़ का लोन लिया था। इसके बाद वह किस्त भी जमा करते रहे, इसी बीच उनका सही रिकार्ड देखकर बैंक ने उन्हें फिर एक करोड़ रुपये लोन दे दिया। किस्त सही समय पर जमा हो जा रही थी, लेकिन कोविड की वजह से व्यापार हल्का हो गया। सुमित किस्त जमा नहीं कर पाए तो बैंक ने जिला अधिकारी दफ्तर में कार्रवाई की अर्जी लगा दी। बैंक ने सुमित के घर नोटिस भी चस्पा कर दिया। 

बीते दिनों बैंक अधिकारियों से सुमित की बैठक हुई, इसमें पैसा जमा कर देने की बात हो गई थी। इसी बीच बीते दिन लग्जरी कार में सवार बैंक का एक अधिकारी नशे की हालत में अपने 5-6 कर्मचारियों के साथ सुमित के घर पहुंच गया। घर में सुमित नहीं थे तो परिजनों से पैसे जमा करने को दबाव बनाने लगा।

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मामले की बात उनके बेटे सुमित से करने की कही तो बैंक अधिकारी अभद्रता करने लगा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। खुद को फंसा देख बैंक अधिकारी घबरा गया और नशे में होने की वजह से उसने पैंट में ही शौंच कर दिया। सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस उसे चौकी ले आई। चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज ने बताया कि उन्हें शिकायतकर्ता ने तहरीर नहीं दी। इसके बाद बैंक अधिकारी चालान किया गया।


गंदा पैंट पहने चश्मा लगाकर घूमता रहा
हल्द्वानी : बैंक का अधिकारी इतना नशे में था कि उसे किसी बात से फर्क ही नहीं पड़ रहा था। नशे में धुत और आंखों पर काला चश्मा चढ़ा कर अधिकारी अलग ही रौब में था। उसकी पैंट बुरी तरह खराब हो चुकी थी। लोग उसकी हंसी उड़ाते हुए वीडियो बना रहे थे, लेकिन इससे भी उसे फर्क नहीं पड़ा। पुलिस पहुंची तो उसी गंदी पैंट के साथ वह अपनी कार में बैठ गया। 

संबंधित समाचार