हल्द्वानी: पीकर बहका बैंक कर्मी, कोतवाली में पुलिस से उलझा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दारू पीकर फर्राटा भर रहे बुलेट सवार को पुलिस ने रोका तो वह पुलिस से उलझ गया। बमुश्किल कोतवाली पहुंचा तो यहां भी काबू करना मुश्किल हो गया। मेडिकल कराया तो शराब ने उसे भी फाड़ने की कोशिश की। जिसके बाद पूरी रात इस शराबी का हवालात में गुजारनी पड़ी। 

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने बुलेस संख्या सवार यूके 06 एओ 8485 को रोका। नशे में धुत सवार बुरी तरह वाहन चला रहा था। पुलिस ने भी बमुश्किल रोका तो वह पुलिस से उलझ गया। जिसके बाद कई पुलिस उसे लेकर कोतवाली पहुंचे।

यहां भी आरोपी पुलिस कर्मियों से बदसलूकी करने लगा। जिसके बाद उसे मेडिकल के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया। बेस में उसने मेडिकल रिपोर्ट फाड़ने की कोशिश की। ऐसे में पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया और आरोपी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक लमगड़ा कपकोट अल्मोड़ा निवासी शुभम आर्या (28) पुत्र मदन राम के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शुभम एक बैंक में कर्मी है। जिसकी बुलेट को सीज कर दिया गया है। 

संबंधित समाचार