हल्द्वानी: भाई के साथ खड़े युवक की स्कूटी की टक्कर से मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। भाई और पिता के साथ सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे युवक को तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और एसटीएच में उसकी मौत हो गई। मुखानी पुलिस ने आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बिठौरिया नंबर एक निवासी बनवारीलाल पुत्र स्व. प्यारेलाल पेशे से काश्तकार हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीती 11 अक्टूबर को वह अपने बेटे संजू मौर्य के साथ खेड़ी-बाड़ी का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। हिम्मतपुर मल्ला शांति बिहार के पास उसका दूसरा बेटा शिवम मिल गया।
जिस पर संजू बाइक खड़ी कर उससे बात करने लगा। तभी सामने से आई तेज रफ्तार स्कूटी संख्या यूके 04 एक्स 5471 सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया और 12 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।
