रामनगर: मोहान में बाघ के हमले से श्रमिक गंभीर रूप से घायल      

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। सोमवार की सुबह मोहान क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य कर रहे एक श्रमिक पर बाघ ने हमला बोल उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल श्रमिक को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि 53 वर्षीय हरलाल सिंह निवासी बरकीडांडी सितारगंज जीआईडी कंपनी में कार्यरत है तथा वर्तमान में इस कंपनी का मोहान क्षेत्र में एक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है बताया जाता है कि यह कर्मचारी अपने घर के पास नर्सरी के पास में नल से पानी भरने के लिए गया था तभी अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

हरलाल के चिल्लाने पर ग्रामीण मोके पर शोर मचाते हुए भागे तो बाघ वहां से भाग खड़ा हुआ। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है वहीं घटना के संबंध में रामनगर वन प्रभाग की एसडीओ पूनम कैंथोला ने बताया कि कर्मचारियों का उपचार चल रहा है तथा उसकी हालत खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि जिस इलाके में घटना घटी है वहां कर्मचारियों द्वारा गश्त शुरू करा दी गई है तथा हमलावर बाघ की मॉनिटरिंग के लिए कैमरा टैप लगाने की कार्रवाई की जाएगी तथा उन्होंने इस इलाके में रहने वाले लोगों से अकेले बाहर न निकलने की अपील की है। वहीं इस मामले में पायल की भतीजी राखी राणा ने बताया कि उसके चाचा व एक अन्य व्यक्ति खाना बनाने के लिए नल से पानी लेने के लिए गए थे तभी उसके चाचा पर बाघ ने हमला बोल दिया साथ में मौजूद श्रमिक ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी की चीख पुकार सुनकर बाघ जंगल की ओर चला गया।

संबंधित समाचार