युवक ने राष्ट्रपति, सीएम, एसडीएम और रामचरितमानस पर की अभद्र टिप्पणी - मुकदमा दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। सोशल मीडिया साइट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अमेठी की एसडीएम प्रीति तिवारी और राम चरितमानस पर एक युवक द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का मामला सोमवार को तूल पकड़ने लगा। अभद्र टिप्पणी का स्क्रीनशॉट वायरल होने और लोगों में आक्रोश के चलते मामले की जानकारी मिलते ही संग्रामपुर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश व जांच पड़ताल में जुट गई है।

पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा गांव का है जहां सोमवार शाम संग्रामपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर शरद चंद्र मिश्र जांच के सिलसिले में ठेंगहा बाजार गए हुए थे। इसी बीच उन्हें बाजार में जानकारी हुई की इसी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति शिवप्रसाद रामदेव निर्मल द्वारा सोशल मीडिया साइट एक्स(ट्विटर) पर धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अमेठी एसडीएम प्रीति तिवारी  के खिलाफ काफी अभद्र टिप्पणी की गई। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश है। 

2 - 2023-10-31T100755.476

थाने पहुँचकर दरोगा ने तत्काल इसकी तहरीर संग्रामपुर थाने में दी जिसके बाद आरोपी युवक शिव प्रसाद रामदेव निर्मल के खिलाफ धारा 500,504,509 (ख) और सूचना प्रयोद्योगिकी की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। आरोपी युवक का वर्तमान और स्थाई पता नवाबगंज गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज बताया जा रहा है जो रहने वाला संग्रामपुर थाने के ठेंगहा बाजार का है।

ये भी पढ़ें -सपा दलित विरोधी पार्टी, पिछड़ों को देती है धोखा: डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल

संबंधित समाचार