हल्द्वानी: बैणी सेना को भारत में दूसरा स्थान, दिल्ली में मिला सम्मान
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम हल्द्वानी की बैणी सेना की वाह-वाही देश में हो रही है। बैणी सेना को उसके काम के लिए देश में दूसरा स्थान मिला। महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को यह पुरुस्कार इंडियन हैबिटेट सेंटर न्यू दिल्ली में अयोजित नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव 2023 में दिया गया।
बता दें कि नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम द्वारा संचालित स्वंय सहायता समूहों का संगठन "बैणी सेना" का गठन 31 अक्टूबर 2022 को किया गया था। एक वर्ष में ही बैणी सेना ने भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश की 50 सर्वोत्तम अभ्यास में द्वितीय श्रेणी के लिए पुरुस्कृत किया गया।
बैणी सेना में लगभग 500 महिलाओं हैं, जो 57 वार्डो में लगभग 50 हजार परिवारों का सर्वेक्षण कर डाटा संकलित किया है। इनके काम से जहां शहर को स्वच्छ रखने में मदद मिली, वहीं यूजर चार्ज के रुप में निगम को प्रतिमाह लगभग 32 लाख रुपया प्राप्त होता है। बड़ी बात यह है कि बैणी सेना को नेशनल अर्बन लर्निंग पोर्टल पर अपलोड किया गया है, ताकि देश के अन्य निकाय सबक लें और अपने यहां इस तरह की प्रैक्टिस करें।
राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त करने पर शहर की सम्मानित जनता एवं पार्षदगण नगर आयुक्त, अधिकारियों, कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों को बहुत बहुत आभार और शुभकामनाएं। बैणी सेना की बहनों को स्वच्छ भारत मिशन की संकल्पना साकार करने के विशेष आभार। उम्मीद है भविष्य में सभी स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करेगें और हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएंगे।
-जोगेंद्र रौतेला, मेयर
