रुद्रपुर: तीन दरोगाओं के कंधो पर एसएसपी ने लगाया तीसरा स्टार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पुलिस विभाग में तैनात तीन दरोगाओं के पदोन्नत होने पर एसएसपी ने उनके कंधों पर तीसरा सितारा लगातार उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नत होना हर कर्मचारी के लिए गौरव की बात है, क्योंकि पदोन्नत होने वाला कर्मचारी हमेशा अपने दायित्वों के प्रति सजग रहता है और उसका आचरण बेहतर होता है।

बताते चलें कि पुलिस मुख्यालय द्वारा पीएसी, आईआरबी और पुलिस विभाग के दरोगाओं की पदोन्नत होने की सूची जारी की थी। जिसमें ऊधमसिंह नगर में तैनात दरोगा दया चंद रजवार, दरोगा भूपेश चंद्र पांडेय और दरोगा विजय शंकर यादव को उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली थी। सूची पुलिस कार्यालय के आने के बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी बुधवार को तीनों को कार्यालय बुलाकर उनके कंधों पर तीसरा स्टार लगाया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि सालों विभाग में रहकर ईमानदारी से कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के लिए यह गौरव का पल होता है। ऐसे में सभी अधीनस्थ अपने दायित्वों का निस्वार्थ भाव से पालन करें।

संबंधित समाचार