काशीपुर: जमीन के लिए दी रकम वापस मांगने पर आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। उधार में दी गई लाखों की रकम वापस मांगने पर आरोपी ने दबंग को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आईटीआई पुलिस को दी तहरीर में यूपी के आगरा जिले के थाना मलपुरा के ककुआ ग्राम चांद का नगला व हाल निवासी सांई धाम कालोनी विशाल नगर जसपुर खुर्द निवासी योगेश कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उसके परिचित पर्वतीय कॉलोनी मानपुर रोड निवासी देवराज सिंह ने मित्रता का लाभ उठाते हुए एक षड्यंत्र के तहत अपने जाल में फंसाकर 17 लाख 50 हजार रुपये अपने खाते में प्रॉपर्टी हेतु कई किस्तों में ट्रांसफर करा लिये।

जो उसने अपने परिवार व सगे संबंधियों से लेकर उसके बैंक खाते में ट्रांसफर किये थे। आरोपी ने रकम को तीन-चार माह में वापस देने की बात कही थी। समय अवधि बीतने पर जब पीड़ित ने आरोपी से रकम मांगी, तो वह डेढ़ वर्ष से टाल-मटोल करते हुए 1 लाख 50 हजार रूपये का चेक अपनी पत्नी के खाते से दिया, जो कि कैश हुआ। शेष रकम 16 लाख रूपये वापस मांगने पर देवराज ने उसे 8 लाख के तीन चैक दिये।

जिसमें एक चैक 3 लाख रूपये का बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। चैक बाउंस की बात आरोपी से कहने पर वह पीड़ित के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 420, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार