बरेली: सिक्योरिटी गार्ड ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गार्ड की नौकरी करने वाले  एक युवक ने शराब के नशे में फांसी लगा ली। फांसी लगाने से उसकी मौत हो गई। घटना की  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा  भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना बिथरी चैनपुर के शिव शक्ति कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय  दिलीप कुमार पुत्र जगराज एटीएम पर गार्ड की नौकरी करते था। वह शराब पीने के आदि था। शुक्रवार को उसने शराब के नशे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी मीना देवी एक बेटी और बेटा छोड़ गया है।

 

संबंधित समाचार